फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pahalgam Attack: पहलगाम हमले के विरोध में राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, मुस्लिम समाज ने किया प्रदर्शन

Sat, 26 Apr 2025 09:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

दीपका गेवरा में हिंदू संगठनों ने कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। वही, गेवरा में मुस्लिम समाज ने आतंकी घटना के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपका गेवरा में हिंदू संगठनों ने कश्मीर में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निर्दोष नागरिकों पर हुए हमलों की निंदा की और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही, उन्होंने देश के आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कानून और संसाधन उपलब्ध कराने की अपील की। 

विज्ञापन


नगर पालिका दीपका के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत ने ज्ञापन सौंपने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विभिन्न हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांग रखी।
दीपका तहसीलदार अमित किरकट्टा को ज्ञापन सौंपा गया।

वही, गेवरा में मुस्लिम समाज ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में हुई आतंकी घटना के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर और काली पट्टी बांधकर घटना की निंदा की। आतंकी घटना की निंदा की मुस्लिम समाज ने घटना की कड़ी निंदा की और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं देश की एकता को तोड़ने की साजिश है। मुस्लिम समाज ने दोषियों को मौत की सजा देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें