चोरों ने सूने घर को बनाया निशाना
- फोटो : अमर उजाला
कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। पंप हाउस क्षेत्र में एक महीने के भीतर कई घरों के ताले तोड़े गए हैं। प्रार्थियों का आरोप है कि पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने से चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उनका संदेह है कि नशे की गिरफ्त में आए नाबालिक बच्चे और युवा इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पंप हाउस क्षेत्र में एक महीने में कई घरों के ताले तोड़े गए पुलिस पेट्रोलिंग नहीं होने से चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।नशे की गिरफ्त में आए नाबालिक बच्चे और युवा इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैंपंप हाउस अटल आवास से लेकर आबकारी के वेयर हाउस तक के क्षेत्र में चोरी की घटनाएं हो रही हैं।
मकान मालिक शिव शंकर ने बताया कि घर से सब परिवार कहीं गए हुए थे रविवार की रात 1:00 बजे जब वापस लौटा तो घर का ताला टूटा हुआ था जहां चोर नगदी रकम समेत अन्य सामान ले भागे हैं इसकी शिकायत सीएसईबी चौकी पुलिस से की गई है। वहीं पास में ही रहने वाले अरविंद कुमार ने बताया कि 15 दिन पहले ही पूरा परिवार शादी कार्यक्रम में बाहर गया हुआ था वापस लौटने पर घर का ताला टूटा हुआ था जहां कर नगदी रकम समेत सामान ले भागे हैं शिकायत के बाद भी अब तक किसी तरह की कार्यवाही नहीं हो पाई है।
वही मनोज कुमार ने बताया कि 19 मार्च को उसके घर भी चोरों ने चोरी की घटना का अंजाम दिया था जहां ताला तोड़कर नगदी रकम मोबाइल और अन्य सामान कर ले गए थे। लोगों की माने तो आसपास सामाजिक तत्वों का डेरा रहता है और नशेड़ी इस घटना को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस पेट्रोलिंग पर कभी आती है और कभी नहीं आती है ऐसे में सामाजिक तत्वों का हौसला बुलंद होते जा रहा है। जनता में आक्रोश देखने को मिल रहा है मजदूरी कर जीवन यापन कर रहे लोगों को चोर अपना निशाना बना रहे है- पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी है। जिले के कप्तान जिले में बेहतर पुलिसिंग के लिए कार्य कर रहे हैं और अवैध कार्य को लेकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।