फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba : पत्नी को तालाब नहाने भेज पति ने लगाई फांसी, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया, पसरा मातम

Thu, 04 Jun 2026 07:33 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 33 वर्षीय राम प्रसाद पटेल ने घर के आंगन में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र के पकरिया गांव में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 33 वर्षीय राम प्रसाद पटेल ने घर के आंगन में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पत्नी को तालाब स्नान के लिए भेज दिया था। स्नान कर लौटने पर पत्नी ने पति को फांसी पर लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मृतक राम प्रसाद पटेल और उनकी पत्नी दोनों गांव से लगे फ्लाई ऐश फैक्ट्री में मजदूरी करने गए थे। दोपहर में काम खत्म कर दोनों घर लौटे थे। घर पहुंचने के बाद राम प्रसाद ने पत्नी को तालाब में नहाने भेज दिया। पत्नी के जाते ही उसने आंगन में लगे पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी। स्नान कर वापस लौटी पत्नी ने पति को फांसी पर लटका देखा तो जोर-जोर से चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर पड़ोसी और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने आनन-फानन में राम प्रसाद को फांसी से उतारकर जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन उसे जिंदा समझकर अस्पताल ले गए थे।

मृतक राम प्रसाद पटेल के पिता रूप सिंह पटेल खेती-किसानी करते हैं। राम प्रसाद की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके दो छोटे बच्चे हैं। 8 साल की बेटी और 3 साल का बेटा अब अनाथ हो गए हैं। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है। हर कोई इस घटना से स्तब्ध है। सूचना मिलते ही जिला अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया है। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में नशा में होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन परिजनों ने अभी तक कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है। गांव में हुई इस घटना के बाद लोग स्तब्ध हैं और हर कोई राम प्रसाद के इस कदम पर सवाल उठा रहा है।

korba

 

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें