फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: पंचायत सचिव की जली हुई मिली लाश, किया था प्रेम विवाह, मृतका के परिजनों ने हत्या का जताया शक

Wed, 23 Jul 2025 08:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में एक महिला पंचायत सचिव की अधजली लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतिका की पहचान 26 वर्षीय सुषमा खुसरों के रूप में हुई है, जो पोड़ो-उपरोड़ा ब्लाक में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थी।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में एक महिला पंचायत सचिव की अधजली लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतिका की पहचान 26 वर्षीय सुषमा खुसरों के रूप में हुई है, जो पोड़ो-उपरोड़ा ब्लाक में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थी। सुषमा ने डेढ़ साल पहले परिवार वालों को जानकारी दिए बिना प्रेम विवाह कर लिया था।उसका पति 27 वर्षीय अनिमेष कुमार भी पंचायत सचिव है।मृतिका की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है और लाश को जलाने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन


मृतिका की मां सोनकुंवर ने बताया कि उनकी बेटी सीधी और सरल थी।उन्हें बेटी के शादी करने की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसकी हत्या की गई है। मृतिका की मां ने यह भी बताया कि जब घटना की जानकारी हुई उसके बाद लड़के से बातचीत की गई तो पता चला कि कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था इससे संदेह होता है कि कहीं ना कहीं उसके साथ कुछ घटना घटी है।

मृतिका की मां ने बताया कि यदि वह लाश अपने गांव ले जाती है और समाज में बेटी का दूसरे समाज के लड़के से शादी की जानकारी होती है, तो उन्हें समाज से निकाल दिया जाएगा। इसके बाद बकरा-भात खिलाने के बाद ही उन्हें फिर से समाज में शामिल किया जाएगा। कोरबा सीएपी भूषण एक्का ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतिका के पति को लाश सुपुर्द कर दी है।
विज्ञापन


सीएसपी ने यह भी बताया लड़के का बयान लिया गया है जहां जानकारी मिली है कि 2023 में दोनों प्रेम विवाह किए थे और दोनों ही पंचायत सचिव हैं प्रेम विवाह के बाद दोनों कोरबा में रहते थे और इसकी जानकारी उनके घर वालों को नहीं थी फिर हर पूरे मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें