छत्तीसगढ़ के कोरबा में रविवार को दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। एक बाइक पर सवार चार लोग पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हो गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर है। हादसा बालको थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबक, दर्री के डांडपारा निवासी 24 वर्षीय रामायण मंझवार समाज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कुड़िया घाट गया था। वहां से लौटने के दौरान सतरेंगा रोड पर अजगर बाहर के पास सामने से आ ही बाइक से टक्कर हो गई। इसमें रामायण की मौत हो गई। पड़ोसी ने बताया कि रामायण अपनी दो बहनों और पांच साल की भांजी के साथ था। सूचना मिलने पर पहुंची डायल 112 की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।