फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में यादव समाज की भव्य शोभायात्रा: जन्माष्टमी पर मंत्री देवांगन ने की भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना

Fri, 04 Sep 2026 01:06 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सर्व यादव समाज ने भव्य शोभायात्रा और रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत शामिल हुए। मंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर समाज को शुभकामनाएं दीं।
 
विज्ञापन
जन्माष्टमी पर सर्व यादव समाज की भव्य शोभायात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सर्व यादव समाज की ओर से कोरबा में भव्य शोभायात्रा और रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन और महापौर संजू देवी राजपूत शामिल हुए। शोभायात्रा में यादव समाज के बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और बुजुर्गों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
विज्ञापन


घंटाघर स्थित डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री लखन लाल देवांगन ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और समाज के लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। शोभायात्रा गौ माता चौक से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए घंटाघर पहुंची।

विकास कार्यों को लेकर मंत्री ने दी जानकारी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद से नगर और जिले में विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि यादव समाज की मांगों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मंत्री के अनुसार बालको शांति नगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर के पास भवन के ऊपरी तल के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, जमनीपाली में सामुदायिक भवन के लिए 10 लाख रुपये तथा शारदा विहार अमरैय्यापारा राधाकृष्ण मंदिर के ऊपरी तल के निर्माण एवं विस्तार कार्य के लिए 10 लाख रुपये के कार्य पूरे हो चुके हैं।

वहीं वैशाली नगर मिनी स्टेडियम के पास मंच निर्माण एवं कक्ष के लिए 10 लाख रुपये का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा लाटा मेन रोड में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रुपये और मानिकपुर यादव मोहल्ले में भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपये की स्वीकृति जल्द मिलने की बात मंत्री ने कही।

समाज के सर्वांगीण विकास का संकल्प
मंत्री देवांगन ने कहा कि यादव समाज की आवश्यकताओं और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर आगे भी लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर काम करने की बात कही। उन्होंने जन्माष्टमी के आयोजन के लिए सर्व यादव समाज को बधाई देते हुए समाज की एकता और सहभागिता की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे और पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें