फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: NSUI जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर गिरफ्तार, खदान बंद कराने के मामले में एसईसीएल को हुआ करोड़ों का नुकसान

Tue, 03 Dec 2024 06:43 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में एसईसीएल दीपका विस्तार परियोजना के खदान बंदी मामले में पुलिस ने एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मनमोहन राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में एसईसीएल दीपका विस्तार परियोजना के खदान बंदी मामले में पुलिस ने एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष मनमोहन राठौर को गिरफ्तार किया है। दीपका थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार 19 नवंबर 2024 को एसईसीएल दीपका खदान में मनमोहन राठौर ने बिना पूर्व सूचना दिए बलपूर्वक कोयला उत्खनन का कार्य रुकवा दिया। इस घटना के कारण एसईसीएल को करोड़ों की भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है की हरदी बाजार में कॉलेज खदान से लगा हुआ है जहाँ एसईसीएल द्वारा अधिग्रहित करने की बात आई जहा कालजे बनाकर दिए जाने उसके बाद आगे की कार्यवाही और मांगो को लेकर एनएसआई  NSUI जिलाध्यक्ष मनमोहन राठौर छात्रों के साथ खदान बन्द कराने पहुचे हुए थे इस आंदोलन से secl को करोड़ो का नुकसान हुआ था जो बिना सूचना के आंदोलन किया गया।

विज्ञापन


एसईसीएल दीपका परियोजना के जीएम माइनिंग मनोज कुमार ने इस घटना की लिखित शिक़ायत थाने में दर्ज कराई थी। शिकायत पर  दीपका थाना में अपराध क्रमांक 367 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 127 (2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। विवेचना के बाद 3 दिसंबर 2024 को आरोपी मनमोहन राठौर को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।

आरोपी मनमोहन राठौर उम्र 24 वर्ष दीपका क्षेत्र के उतरदा गांव का निवासी है। पुलिस ने प्राथमिक जांच में पाया कि खदान बंद कराने की घटना पूर्व नियोजित थी, जिससे सरकारी खजाने को भारी क्षति हुई। इस मामले में खदान प्रबंधन और पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है। वही इस मामले को लेकर न NSUI संगठन में नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अब प्रबंधन के लाभ संगठन प्रदर्शन करेगा यह राजनीति से प्रेरित करवाई है।वही इस मामले में दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया की secl के द्वारा लिखित शिकायत बाद गिरफ्तारी की गई है और आगे की कार्यवाही की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें