फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: अहिरन नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं चला पता, खराब मौसम से रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा

Wed, 13 May 2026 10:30 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा की अहिरन नदी में दोस्तों के साथ नहाने गया निखिल मंगलवार दोपहर से लापता है। गहरे पानी में छलांग लगाने के बाद वह अचानक गायब हो गया। गोताखोर लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन खराब मौसम के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।
 
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में अहिरन नदी में मंगलवार दोपहर से एसईसीएल कुसमुंडा के डंपर ऑपरेटर का पुत्र निखिल लापता है। उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। गोताखोरों की टीम लगातार तलाश अभियान चला रही है, लेकिन खराब मौसम बचाव कार्य में बाधा बन रहा है।

विज्ञापन


निखिल मंगलवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। गहरे पानी में छलांग लगाने के बाद वह अचानक अदृश्य हो गया। दोस्तों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। मंगलवार शाम से ही गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं। हालांकि, उन्हें सफलता नहीं मिली है। बुधवार को तेज हवा और बारिश के कारण बचाव अभियान रोकना पड़ा। नदी में तेज बहाव और गंदे पानी से गोताखोरों को भारी परेशानी हो रही है। जिला प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है।

निखिल के दोस्तों द्वारा बनाया गया अंतिम पल का वीडियो देखकर परिजन बेसुध हैं। वे ईश्वर से उसके सही-सलामत लौटने की कामना कर रहे हैं। बिलासपुर से विशेष एनडीआरएफ टीम पहुंची थी, पर उसके पास जरूरी उपकरण नहीं थे। ऑक्सीजन सिलिंडर और वाटरप्रूफ कैमरा जैसे संसाधनों की कमी से तलाश अभियान प्रभावित हो रहा है। प्रशासन ने मौसम साफ होते ही दोबारा सघन अभियान चलाने की बात कही है।

 

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें