फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba : सरपंच के खिलाफ अविश्वास, अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने पहुंचे तहसीलदार, एक महिला पंच लापता

Wed, 25 Mar 2026 07:23 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में रजगामार चौकी की अंतर्गत करूमोहा की घटना है जहा बुधवार की सुबह तहसीलदार पहुंचे तो थे अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने लेकिन वहां पता चला की एक महिला पंच लापता हो गई है ।
विज्ञापन
सरपंच के ख़िलाफ अविश्वास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में रजगामार चौकी की अंतर्गत करूमोहा की घटना है जहा बुधवार की सुबह तहसीलदार पहुंचे तो थे अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने लेकिन वहां पता चला की एक महिला पंच लापता हो गई है ।ग्राम सभा के अन्य पंचों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा न करने के आग्रह को स्वीकार करते हुए भैंसमां तहसीलदार ने प्रस्ताव पर चर्चा को स्थगित कर दिया

विज्ञापन


कोरबा जिले के करूमहुआ गांव की एक महिला पंच पति और बच्चे के साथ लापता हो गई थी उसके परिजनों ने वर्तमान सरपंच पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तमाम थानों और पुलिस अधीक्षक तक अपनी फरियाद पहुंचाई थी लेकिन महिला पंच वापस नहीं लौटी

आज बुधवार को ग्राम सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होना था। सुबह ही एक और महिला पंच लापता हो गई। गांव में भयंकर तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची तब ग्रामीण और पंचों ने वास्तविक स्थिति से सबको अवगत कराया। भैस्मा तहसीलदार ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 10 के पंच नेमा पैकरा ने बताया कि सरपंच कविता खांडे के ख़िलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ है 25 तारीख को सभी पांचों के द्वारा मतदान होना था उससे पहले ही एक पंच का सरपंच के द्वारा अपहरण कर ले जाने की शिकायत पुलिस से की गई थी जहां आज मतदान दिनांक को लेकर आने की बात पुलिस के द्वारा की गई थी लेकिन अब तक नहीं आने पर फिर से आपत्ति की गई जहां आज मतदान निरस्त कर दिया गया है।

लापता पंच निर्मला बाई की सास उषा बाई ने बताया कि 16 तारीख से उसकी बहु और बेटा और बच्चे सरपंच कविता और अन्य साथियों के साथ देवी दर्शन के लिए चंद्रपुर जाने के लिए निकले हुए लेकिन अब तक वापस नहीं आए उनके पास मोबाइल भी नहीं। इसकी शिकायत पुलिस से की जाने के बाद लक्षमण खूंटे रजगामार चौकी प्रभारी के द्वारा उन्हें किसी के माध्यम से बात कर आज दिनांक को वापस लाने के बाद कही गई थी लेकिन वह वापस नहीं आए उनका अपहरण हो गया है।

मतदान करने आए अधिकारी भैसमा तहसीलदार के के लहरे ने बताया कि सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद आज वह अपने समय पर यहां मतदान करने पहुंचे जहां पंचों के द्वारा एक आवेदन दिया गया कि दो पंचों का अपहरण कर लिया गया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है जहां गांव का माहौल तनावपूर्ण स्थिति है ऐसी स्थिति में अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही को रद्द कर दिया गया है। आगे के सक्षम अधिकारी के द्वारा तय किया जाएगा इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए थे जहां किसी तरह की कोई अपनी घटना ना हो।

korba

 

korba

 

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें