जिले के कटघोरा तहसील चौक पर यादव ट्रेवल्स की चलती बस के गियर बॉक्स में अचानक आग लग गई। बस में धुआं भरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चालक की सूझबूझ से सभी 20 से 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कोरबा जिले के कटघोरा में एक चलती यात्री बस में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। बस के गियर बॉक्स में आग लगने के बाद केबिन में धुएं का गुबार भर गया। धुआं उठता देख यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ और तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार सभी 20 से 25 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
विज्ञापन
यह घटना कटघोरा तहसील चौक की है। जानकारी के अनुसार यादव ट्रेवल्स की बस कोरबा से बिलासपुर जा रही थी। बस जब तहसील चौक के पास पहुंची तो अचानक गियर बॉक्स से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते केबिन में धुएं का गुबार भर गया। धुएं की गंध आते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
चालक ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए बस को सड़क किनारे रोक दिया और सभी यात्रियों को तुरंत नीचे उतरने के लिए कहा। यात्री घबराते हुए बस से बाहर निकले। गनीमत रही कि आग गियर बॉक्स तक ही सीमित रही और उसने पूरी बस को अपनी चपेट में नहीं लिया।
विज्ञापन
कटघोरा तहसील चौक पर करीब 15 मिनट तक बस का गियर बॉक्स सुलगता रहा। स्थानीय लोगों और चालक-परिचालक ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर वाहनों की कतार भी लग गई।
राहत की बात रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों ने बस से बाहर निकलने के बाद राहत की सांस ली। बाद में सभी यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य बिलासपुर के लिए रवाना किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि चालक थोड़ी भी लापरवाही बरतता तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के बाद बस में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी, लेकिन चालक ने धैर्य बनाए रखा। बस में तकनीकी खराबी के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
चलती यात्री बस के गियर बॉक्स में लगी भीषण आग, धुआं देख मची चीख-पुकार
चलती यात्री बस के गियर बॉक्स में लगी भीषण आग, धुआं देख मची चीख-पुकार