फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: बच्चे को लेकर सोने गई मां, मच्छरदानी में घुसा जहरीला नाग, स्नैक कैचर ने किया रेस्क्यू

Sat, 01 Mar 2025 03:37 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में शुक्रवार की रात मानिकपुर के एक घर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक जहरीला नाग रात के समय मच्छरदानी में घुस आया। यह घटना तब सामने आई जब घर के सदस्य सोने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
बिस्तर में सांप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में शुक्रवार की रात मानिकपुर के एक घर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक जहरीला नाग रात के समय मच्छरदानी में घुस आया। यह घटना तब सामने आई जब घर के सदस्य सोने की तैयारी कर रहे थे। माँ अपने बच्चों को लेकर बिस्तर पर पहुची ही थी कि सांप का अचानक मच्छरदानी के अंदर सांप का फुंकार सुनकर कमरे से चीखपुकार मचाते हुए कमरे से बाहर निकली और इसकी सूचना अन्य लोगो को दी जिसके बाद हड़कप मच गया सांप बिस्तर के अंदर फुंकार मारे फन फैलाया हुआ था। उन्होंने देखा कि एक 5 फिट बड़ा जहरीला नाग फूंकार मार रहा था जो कि उसमें फंसा हुआ था परिवार के सदस्यों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय सर्प रेस्क्यू टीम को दी। कुछ ही देर में  स्नेक रेस्क्यूर अतुल सोनी उमेश यादव मौके पर पहुंचे उन्होंने सावधानीपूर्वक सांप को बाहर निकाला। 

विज्ञापन


स्नैक कैचर उमेश यादव ने बताया कि मानिकपुर से फोन आया कि जवाहर खंडे के घर पर एक सांप फन फैलाए बिस्तर पर देखा गया है जहां मौके पर पहुंचे रेस क्यों किया गया और उसे जंगल में छोड़ा गया। बताया जा रहा है कि जवाहर खांडे पुराना मकान तोड़कर नया मकान निर्माण कर रहा है जहां आस-पास खुदाई भी किया गया है संभवत कहीं से सांप निकल कर आया और सीधे बिस्तर पर अंदर चले गया मच्छरदानी के कारण सांप अंदर ही फस गया और बाहर निकल नहीं पा रहा था। उसकी पत्नी अपने दो छोटे-छोटे बच्चों को लेकर खाना खाकर बिस्तर पर सोने जा ही रही थी कि अचानक सांप का फुकार सुनकर वह मौके से बच्चों को लेकर भाग गई।

हालांकि समय रहते सांप को देख लिया बड़ी दुर्घटना नहीं घटी रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पूरा परिवार दहशत में था, लेकिन रेस्क्यू टीम ने बिना किसी नुकसान के सांप को पकड़ लिया तब जाके राहत की सांस ली सर्प मित्रों ने लोगों से अपील कि सोने से पहले मच्छरदानी बिस्तर को अच्छे से जांचे बाद में वन विभाग को सूचित करके सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें