फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: दो बच्चों की मां के साथ दुष्कर्म, किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Jun 2025 07:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में विकलांग महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी अमित सोनवानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पूर्व में मारपीट का दोषी रह चुका है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में विकलांग महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी अमित सोनवानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पूर्व में मारपीट का दोषी रह चुका है। पीड़िता ने 15 जून 2025 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने उसके घर में घुसकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी 38 वर्षीय अमित सोनवानी शादी शुदा है और उसके बच्चे भी है वही जिस विकलांग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है उसकी उम्र 35 साल बताई जा रही है और वो भी शादी शुदा है उसके भी बच्चे है।विकलांग महिला के पति की मौत हो चुकी है और किसी तरह रोजी मजदूरी कर अपना और अपने बच्चे का भरण पोषण करते आ ही है।बताया जा रहा है कि घटना दिनाक को वो घर पर अकेले थी और बच्चे बाहर खेल रहे थे वो आया और उसके ऊपर सबन्ध बनाने दबाव बनाने लगा युवती ने इसका विरोध भी किया लेकिन वो नही माना और जान से मारने की घमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जिसके बाद वो फिर से महिला को धमका गया कि अगर किसी को कुछ बताई तो तुझे जिंदा नही छोड़ेगा और उसके साथ मारपीट भी किया।

इस घटना के बाद किसी तरह हिम्मत जुटाई और वो सीधे उरगा थाना पहुची और अपनी आपबीती बताई जहा थाना प्रभारी ने उच्च अधिकारियों के निर्देश पर मामला दर्ज कर आरोपी की पताशाजी शुरू कर दी।उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि आरोपी को मुखबिर की सूचना पर पताड़ी गांव में छुपे होने की सूचना मिली जहा उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिस घर पर वो छुपा था वो रिश्तेदार है और उन्हें भी घटना के बारे में कोई जानकारी नही था। बताया जा रहा है कि पकड़ा गया आरोपी युवती पहले से जानता था उसके घर आना जाना था उसने सूनेपन का फायदा उठाते हुए दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल दाखिल कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें