फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बच्चों की मां को चढ़ा प्यार का खुमार: यूपी के शादीशुदा प्रेमी से ऐसे शुरू हुई प्रेम कहानी; अब इस बात की जिद

Thu, 10 Apr 2025 09:21 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां दो बच्चों की मां को दो बच्चों के पिता से प्यार हो गया। दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। जिसके बाद प्यार और अब बात शादी तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन
शादीशुदा प्रेमी को दिल दे बैठी दो बच्चों की मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

के पति और परिजन मानिकपुर चौकी पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज किया। जहां चौकी में भी दोनों एक दूसरे के साथ रहने और शादी करने के लिए जीद करने लगे। युवती का पति हाथ पांव जोड़ता रहा। लेकिन उसकी पत्नी और आशिक दोनों नहीं माने। 

विज्ञापन


बता दें कि महिला दो बच्चों की मां है और पति समेत दोनों बच्चों को छोड़कर अपने आशिक के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है। वहीं युवती का आशिक भी दो बच्चों का पिता है। पत्नी भी घर छोड़ने को तैयार है। ऐसे में दोनों परिवार टूटने की कगार पर हैं।

युवती से जब उसके पति ने पूछा की क्या उसके साथ मारपीट करता है, शराब पीता है, प्रताड़ित करता है तो उसने नहीं कहा। लेकिन युवती जिद पर अड़ी रही कि वो दूसरे युवक से प्यार करती है और उससे ही शादी करेगी।
विज्ञापन


मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि युवती के पति के द्वारा शिकायत किए जाने के बाद 155 की कार्यवाही की गई है। बताया जा रहा है कि युवती जिल्गा बरपाली क्षेत्र की रहने वाली है। उसने कोरबा में रहने वाले एक युवक से विवाह हुआ था। जहां शादी के बाद दो बच्चे भी हुए और परिवार सुख में जीवन जी रहा था।

इस दौरान युवती का मोबाइल के जरिए किसी दूसरे युवक से संपर्क हो गया और पहले दोस्ती की और फिर दोस्ती प्यार में बदली और अब शादी तक जा पहुंची है। युवती की उम्र 27 साल बताई जा रही है। वहीं उसके आशिक की उम्र 28 साल है। युवक यूपी का रहने वाला है। कोरबा में किराया के मकान पर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें