फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: नवजात बच्चे की मां ने की आत्महत्या, मासूम की तबियत खराब होने से थी दुखी; चार साल के लड़के की हुई थी मौत

Sat, 27 Apr 2024 08:20 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

मृतक महिला के पति अमित कुमार बिंझवार ने बताया कि शादी को पांच साल हुए हैं। उनका एक चार साल का लड़का था, जिसकी बीमारी से मौत हो गई। वहीं, कुछ दिन पहले प्रियंका ने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसकी तबियत खराब होने की वजह से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसके चलते प्रियंका काफी दुखी थी।
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भैंसामुड़ा निवासी 30 वर्षीय प्रियंका बिंझवार ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत निहारिका के पास एक होटल की टपरी पर मिला है। सुबह जब लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले इस दौरान सड़क किनारे होटल में उसका शव लटका हुआ मिला। जिसे देखते ही वहां हड़कंप मच गया, लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। 

विज्ञापन


जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और फिर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक महिला के पति अमित कुमार बिंझवार ने बताया कि शादी को पांच साल हुए हैं। उनका एक चार साल का लड़का था, जिसकी बीमारी से मौत हो गई। वहीं, कुछ दिन पहले प्रियंका ने एक बच्चे को जन्म दिया। बच्चे तबीयत खराब होने पर निहारिका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार जारी है।

रात लगभग एक बजे बच्चे को दूध पिलाने के बहाने प्रियंका अस्पताल से निकली। इसके बाद उसकी खोजबीन की जा रही थी। सुबह पता चला कि उसका शव फांसी के फंदे से लटका हुआ है। बताया जा रहा है कि एक बच्चे की मौत और अब दूसरे बच्चे की तबियत खराब होने की वजह से प्रियंका काफी दुखी थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से उसने आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें