फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: आइसक्रीम खिलाने के बहाने ले गया दरिंदा, मासूम के साथ की गंदी हरकत, आरोपी को भेजा गया जेल

Tue, 24 Jun 2025 07:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में पूरा मामला दर्री थाना अंतर्गत बस्ती का है जहाँ नौ साल के मासूम के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में पूरा मामला दर्री थाना अंतर्गत बस्ती का है जहाँ नौ साल के मासूम के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी 54 वर्षीय संजीव गुप्ता है जो एक परिचित के घर घूमने के लिए गया हुआ था जहा उसकी माँ और 9 साल की मासूम घर पर थी।माँ घर पर काम करने लगी और बेटी घर के बाहर खेल रही थी तभी दरिंदा संजीव गुप्ता ने उसे आइसक्रीम खिलाने के बहाने सुनसान जगह पर लेकर गया और उसके साथ गलत काम करने लगा।जहा मासूम ने इसका विरोध किया जब वो डरी सहमी घर आई तो अपनी माँ को बताने लगी कि जो अंकल घर आये थे उसने उसके साथ बैड टच किया है और उसने अपनी माँ को पूरी बात बताई जहा उसकी माँ बस्ती में ही रहने वाले कुछ लोगो के साथ उसके घर गए और उसकी जमकर खातिरदारी की उसके बाद इसकी शिकायत दर्री थाना पुलिस से की गई है। 

जहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आरोपी संजीव गुप्ता को गिरफ्तार कर थाना लाया और आगे की कार्यवाही की।गई। इस घटना के बाद लोगो मे भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग की जा रही है।बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता के घर अक्सर घूमने के नाम से जाता रहता था लेकिन उसकी माँ को क्या पता था कि मासूम पर बुरी नजर बनाया रखा था। इस मामले में कोरबा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि पीड़िता की माँ ने दर्री थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बेटी के साथ एक घटना सामने आई है जहाँ शिकायत के बाद संजीव गुप्ता नामक आरोपी को गिफ्तार किया गया है जिसके खिलाफ पास्को एक्ट के तहत और अन्य मामलों में गिफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी संजीव गुप्ता आलू प्याज हाट बाजार में घूम घूम कर बेचता है आरोपी के घर पर उसकी पत्नी बेटा बहु और नाती भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें