शासन ने हर परिवार को सिर छिपाने के लिए छत मिल सके इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की है। इस योजना को कुछ लोगों ने कमाई का जरिया बना लिया है। जिसमें अफसरों की भूमिका भी कम नहीं है।
इसका खुलासा कमीशन मांगने हितग्राही के रोजगार सहायक का घर कमीशन मांगने वाला वीडियो वायरल हो गया है। वायरल रोजगार वीडियो में अफसरहितग्राही के घर सहायक पहुंचे। रकम लगने की बात अफसर से कहते सुनाई दे रहा है। वीडियो में कोरबा विकासखंड के रकम को विभाग के ही किसी अफसर को देने की बात कह रहा है।
मामला ग्राम पंचायत श्यांग का है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठा नजर आ रहा है। जिसकी पहचान श्यांग के रोजगार सहायक के रूप में हुई है। उसके और महिला हितग्राही के देवर के बीच प्रधानमंत्री आवास के एवज में हुए लेनदेन को लेकर बातचीत सुनाई दे रही है। जिसमें हितग्राही का देवर बार-बार रकम मांगे जाने को लेकर एतराज जता रहा है।
रोजगार सहायक हितग्राही द्वारा मकान बनाने में असमर्थता जाहिर करने पर रकम लेने की बात कह रहा है। वह हितग्राही से लिए रकम को विभाग की ही किसी अफसर को देने की बात कह रहा है। बातचीत के दौरान युवक रोजगार सहायक को अफसर से बात कराने कहता है। उसके कहने पर रोजगार सहायक ने भी मोबाइल काल कर अफसर से बातचीत करा दिया।
युवक और अफसर के बीच हो रही जो बातें सुनाई दे रही है। उससे साफ है कि प्रधानमंत्री आवास के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। दरअसल, अफसर खुद ही किश्तों के बारे में बता रहा है। युवक द्वारा 25 हजार रुपए पहले और फिर दूसरी बार 10 हजार मांगे जाने की बात कही जा रही है। इस पर भी अफसर दफ्तर खर्च के रूप में रकम देने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। कलेक्टर अजीत वसंत ने बताया कि मामले को संज्ञान में दिया गया है। अब इस मामले की जांच होगी।