फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कोरबा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम, डीएमएफ और कृषि विभाग से जुड़े घोटाले पर की ये बात

Wed, 03 Sep 2025 07:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
मंत्री रामविचार नेताम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरबा पहुंचे मंत्री रामविचार नेताम ने मंगलवार को जिले के एक निजी कार्यक्रम में शिरकत की। इसी दौरान बलरामपुर में हुए लुटिया जलाशय हादसे पर उन्होंने गहरा दुख प्रकट किया। नेताम ने कहा कि यह घटना बेहद दर्दनाक है और जिला प्रशासन लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटा हुआ है। उन्होंने बताया कि रायपुर दौरा रद्द कर वे सीधे प्रभावित क्षेत्र रवाना होंगे, जहां पीड़ित परिवारों से मिलकर सांत्वना देंगे।

विज्ञापन


शोक कार्यक्रम के बाद मीडिया से चर्चा में नेताम ने डीएमएफ और कृषि विभाग से जुड़े घोटालों पर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की गड़बड़ियां लंबे समय से हो रही हैं और आरोपियों के बयान व सबूतों के आधार पर ही कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि गड़बड़ी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और शासन-प्रशासन पूरी सख्ती से जांच कर रहा है। रामविचार नेताम ने मंत्री ने कहा कि चोर चोरी करना छोड़ सकते हैं लेकिन हेरा फेरी करने वाले नही छोड़ सकते। जिसके लिए निगरानी की जा रही है और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यूरिया और डीएपी की कमी के मुद्दे पर पूछे गए सवाल पर नेताम ने कहा कि राज्य में खाद की कोई व्यापक कमी नहीं है। जहां आंशिक कमी दर्ज हुई है, वहां सितंबर के अंत तक आपूर्ति पूरी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस विषय पर केंद्रीय मंत्री से भी चर्चा हुई है। साथ ही खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है और विभाग को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें