फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: अलाव की चपेट में आने से मंशीदास की मौत, ठंड से बचने के लिए घर में अलाव लगाता था परिवार

Tue, 18 Nov 2025 01:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के करतला थानांतर्गत ग्राम बडमार में मंशीदास महंत 72 वर्ष निवास करता था। उसके साथ ही सात पुत्र व पत्री भी रहते थे। वे प्रतिदिन ठंड से बचने घर में ही अलाव लगाते आ रहे थे।
विज्ञापन
अलाव की चपेट में आने से एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के करतला थानांतर्गत ग्राम बडमार में मंशीदास महंत 72 वर्ष निवास करता था। उसके साथ ही सात पुत्र व पत्री भी रहते थे। वे प्रतिदिन ठंड से बचने घर में ही अलाव लगाते आ रहे थे। उन्होंने रविवार को भी अलाव जलाया था। वे सभी देर शाम तक अलाव तापते रहे. इसके बाद अपने अपने कमरे में चले गए। मंशीदास अलाव के समीप ही जमीन चटाई बिछाकर कंबल ओढ सो गया। रात करीब 12 बजे मंशीदास की चीख पकार सुनकर परिजनों की नींद खल गईं। वे बाहर निकले तो नजारा देख उनके होश उड़ गए।

विज्ञापन


अलाव के आग ने बुजुर्ग को पूरी तरह चपेट मेंले लिया था। वह कंबल सहित जल रहा था। परिजनों ने चादर की मदद से किसी तरह आग को बुझाने में सफलता पाई, तब तक बुजुर्ग करीब 80 फीसदी झुलस चुका था। परिजनों ने प्राथमिक उपचार के बतौर शरीर में स्याही लगाया. तत्पश्चात उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाकर दाखिल कराया।  उसने दो दिनों तक चले ईलाज के बाद आधी रात के बाद ईलाज के दौरान दम तोड लिया। मृतक के बेटे ने बताया कि घटना के बाद जलने से राहत पाने उसके शरीर पर इंक डाले थे उसके बाद अस्पताल लेकर पहुचे और इलाज के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी विश्व नारायण चौहान ने बताया कि जिला मेडिकल कॉलेज से मिले में मुख्य आधार पर बयान दर्ज किया गया है वहीं जांच के लिए संबंधित थाना को डायरी भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें