फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर दी जान: चिल्लाते रहे गेटमैन लेकिन नहीं रुका, मानसिक रूप से था परेशान

Sat, 15 Aug 2026 07:59 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के पहंदा गांव रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 45 वर्षीय शहलाद सिंह कंवर ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के पहंदा गांव रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां 45 वर्षीय शहलाद सिंह कंवर ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। फाटक पर ड्यूटी में तैनात गेटमैन ने उसे रोकने की काफी कोशिश की और चिल्लाया भी, लेकिन वह नहीं माना और ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक शहलाद सिंह कंवर पहंदा गांव का निवासी था और खेती-किसानी का काम करता था। परिजनों ने बताया कि सुबह 11 बजे वह घर से निकला था। इसके बाद वह सीधे रेलवे फाटक की ओर चला गया।
घटना की जानकारी मिलते ही फाटक पर तैनात गेटमैन ने तुरंत रेलवे पुलिस और उरगा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उरगा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ट्रेन की चपेट में आने से शहलाद का शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। पुलिस ने तत्काल फोन कर परिजनों को बुलाया और शव का पंचनामा किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि पिछले दो-तीन वर्षों से शहलाद की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। कई बार इलाज कराया गया। इलाज के बाद वह कुछ दिन ठीक रहता था, फिर दोबारा उसकी वही स्थिति हो जाती थी। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया होगा। घटना के बाद पहंदा गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोगों ने बताया कि शहलाद मिलनसार स्वभाव का था, लेकिन बीमारी के कारण पिछले कुछ समय से काफी परेशान रहता था।

उरगा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। रेलवे अधिकारियों ने भी लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय सावधानी बरते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें