फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में तेज रफ्तार का कहर: कार और बाइक के बीच जबरदस्त टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत 2 घायल

Wed, 12 Aug 2026 07:05 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा जिले में बुधवार को पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चैतमा स्थित डिस्पोजल फैक्ट्री के पास को भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में बुधवार को पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत चैतमा स्थित डिस्पोजल फैक्ट्री के पास को भीषण सड़क हादसा हो गया। कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बाइक पर 3 लोग सवार थे और सामने से आ रही अर्टिगा कार से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में सवार 2 लोग भी इस हादसे में घायल हुए हैं। घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से कटघोरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां बाइक सवार घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे शासकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, कोरबा रेफर कर दिया गया।

108 वाहन के ऑपरेटर ने बताया कि रायपुर से आते समय चेतमा के पास लगभग 12 किलोमीटर की रेंज पर यह हादसा हुआ। पुलिस वालों ने रोका तो हम लोग मौके पर पहुंचे। बाइक और अर्टिगा कार की टक्कर हुई थी। एक्सीडेंट में कुल 3 लोग थे। जिसमें दो लोग स्पॉट डेथ हो गए थे। एक को रेफर कर दिया गया है। मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर श्वेता सोनी ने बताया मरीज हमारे पास 108 से आया था। वो बाइक पर सवार था और कार से टकरा गया था।
विज्ञापन


मरीज का प्राथमिक उपचार किया गया और एक्स-रे भी किया गया। मरीज के सिर में गंभीर चोट है और वो थोड़ा कंफ्यूज भी है। अभी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आगे के इलाज के लिए रेफर कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही चैतमा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पहचान की कार्रवाई शुरू की। अभी तक मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार ही हादसे का मुख्य कारण है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें