फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: उरगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 टन अवैध कबाड़ जब्त, कबाड़ माफियाओं में हड़कंप

Tue, 26 May 2026 08:49 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

पुलिस ने मंगलवार को कनकी नहर पुल के पास 10 टन अवैध स्क्रैप जब्त किया। यह चोरी का कबाड़ कोरबा में अवैध कारोबार का हिस्सा था। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को उरगा पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 10 टन अवैध स्क्रैप जब्त किया है। इस कार्रवाई से कबाड़ कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।

उरगा थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध स्क्रैप की डंपिंग और परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने कनकी नहर पुल के पास घेराबंदी की। वहां एक माजदा वाहन को रोका गया। जांच में वाहन से भारी मात्रा में कबाड़ बरामद हुआ। जब्त स्क्रैप का वजन लगभग 10 हजार किलोग्राम है। इसकी कीमत लाखों रुपये आंकी जा रही है। ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि यह माल राजेश कर्ष का है। कबाड़ को जांजगीर की तरफ ले जाया जा रहा था। पुलिस ने धारा 102 के तहत माल जब्त कर कुछ वाहन भी कब्जे में लिए हैं। संदिग्ध लोगों से पूछताछ जारी है।

चोरी के कबाड़ का नेटवर्क

सूत्रों के अनुसार, यह कबाड़ चोरी का था। इसे अवैध तरीके से बाहर भेजने की तैयारी थी। कोयलांचल नगरी कोरबा में अवैध कबाड़ का कारोबार पुलिस के लिए चुनौती बना है। आरोप है कि एसईसीएल की बंद खदानों से चोरी होती है। औद्योगिक इकाइयों और सरकारी परिसरों से भी लोहा चुराया जाता है।

आगे की कार्रवाई और स्थानीय मांग

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने जब्ती की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस अब कबाड़ के स्रोत और सक्रिय गिरोह का पता लगा रही है। स्थानीय लोगों ने पूरे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई और माफियाओं की संपत्तियों की जांच की मांग की है। प्रशासन ने कबाड़ माफियाओं पर और कड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

 

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें