फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में खून खेल: 8-10 युवकों ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, आरोपी के घर पर की तोड़फोड़

Mon, 22 Jun 2026 09:10 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में एक वारदात सामने आई है। जहां पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। हमले में रवि की मौके पर ही मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
मृतक रवि यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र के रामसागर पारा में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। 22 वर्षीय रवि यादव पर 8-10 युवकों ने चाकू, लाठी और ईंट से हमला किया। इस हमले में रवि की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल है।

विज्ञापन


पूरी वारदात का लाइव वीडियो सामने आने के बाद शहर में सनसनी फैल गई। हत्या के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पहुंचकर वाहनों में तोड़फोड़ की। मुख्य आरोपी पिता पुत्र समेत 7 लोग हिरासत में लिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, रवि यादव रात में एक कार्यक्रम से लौट रहा था। रामसागर पारा में उसकी पुरानी रंजिश रखने वाले पक्ष से मुलाकात हुई। दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई, फिर विवाद हिंसक हो गया। हमलावरों ने रवि के सिर और शरीर पर ताबड़तोड़ वार किए।
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए रामसागर पारा में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण यह मारपीट हुई थी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की टीम दबिश दे रही है।

लोगों में आक्रोश
हत्या की खबर फैलते ही लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। मृतक के साथी और परिजन आरोपी के घर पहुंच गए। उन्होंने वहां खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर सभी दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें