फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में बेमौसम का कहर: बैल पर गिरी आसमान से आफत, दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे; किसानों पर संकट

Mon, 18 May 2026 10:45 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में बीते रविवार की शाम तेज आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से आफत मच गई। जहां एक बैल की मौत हो गई। क्षेत्र के दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
बेमौसम का कहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार शाम अचानक बदले मौसम ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ। आकाशीय बिजली गिरने से एक मवेशी की मौत हुई, दर्जनों गांव अंधेरे में डूब गए।
विज्ञापन


रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र में दलबीर सिंह के बैल पर आकाशीय बिजली गिरी। शाम करीब पांच बजे हुई इस घटना में बैल की मौके पर ही मौत हो गई। किसान को इस घटना से भारी नुकसान हुआ है। रजगामार पुलिस ने पंचनामा कर राजस्व विभाग को सूचित किया। 
 

विज्ञापन

शनिवार को भी आंधी-तूफान और बारिश ने जमकर तबाही मचाई थी। आधे घंटे के तूफान से शहरी व उपनगरीय क्षेत्रों में होर्डिंग्स उड़ गए। कई घरों के छप्पर भी हवा में उड़ गए। तेज हवा से विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।


ग्रामीण इलाकों में बिजली संकट
इसका सबसे ज्यादा असर ग्रामीण अंचल पर पड़ा। रजगामार, कोरकोमा सहित आसपास के कई गांवों में विद्युत पोल गिर गए। इससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया। ग्रामीणों ने जहरीले जीव-जंतुओं के खतरे के बीच रात काटी। रविवार शाम तक भी कई जगह बिजली बहाल नहीं हो सकी थी।

किसानों की बढ़ी चिंता
विद्युत विभाग के कर्मचारी दिनभर सुधार कार्य में लगे रहे। अधिकारियों के अनुसार, तूफान से काफी नुकसान हुआ है, जिससे सुधार कार्य में अड़चन आ रही है। बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। शनिवार शाम कुछ जगह ओलावृष्टि भी हुई, जिससे खेतों में पानी भर गया है। यदि मौसम साफ नहीं हुआ तो फसलों को भारी नुकसान की आशंका है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें