फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: कनकेश्वर धाम में गिरी आकाशीय बिजली, आधा दर्जन पक्षियों की मौत; एक शख्स झुलसा

Sat, 19 Aug 2023 02:34 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के ग्राम कनकी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कनकेश्वर धाम में आकाशीय बिजली गिरने के कारण आधा दर्जन प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई। वहीं, मेले में मनिहारी की दुकान लगाने पहुंचा एक व्यापारी झुलस गया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के ग्राम कनकी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कनकेश्वर धाम में आकाशीय बिजली गिरने के कारण आधा दर्जन प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई। वहीं, मेले में मनिहारी की दुकान लगाने पहुंचा एक व्यापारी झुलस गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोरबा के प्रसिद्ध कनकेश्वर धाम में आकाशीय बिजली गिरने से करीब आधा दर्जन प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में एक व्यापारी भी झुलस गए हैं। जिसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्प्ताल में भर्ती किया गया है। सावन के पवित्र महिने के दौरान मंदिर परिसर में मेला लगा हुआ है जहां अचानक मौसम का मिजाज बदला और बारिश शुरु हो गई। इस दौरान तेज आवाज के साथ बादल गरजे और पेड़ों पर बैठे पक्षियों पर बिजली गिरी जिससे कई पक्षियों की मौत हो गई। वहीं मनिहारी की दुकान लगाने वाले करतला निवासी नीलकंठ केंवट की दुकान में आग लग गई और वो झुलस गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें