फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: कुणाल दुदावत ने 19वें कलेक्टर के रूप में संभाला चार्ज, कोंडागांव और दंतेवाड़ा में भी दे चुके हैं सेवाए

Fri, 19 Dec 2025 07:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा ।19वें कलेक्टर के रूप में 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी कुणाल दुदावत ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत इससे पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य के कोंडागांव एवं दंतेवाड़ा जिलों में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
कुणाल दुदावत कोरबा के नए कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में 19वें कलेक्टर के रूप में 2017 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी कुणाल दुदावत ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत इससे पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य के कोंडागांव एवं दंतेवाड़ा जिलों में कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2015 में उनका चयन भारतीय पुलिस सेवा के लिए हुआ, साथ ही भारतीय वन सेवा में भी उनका चयन हुआ था।

विज्ञापन


आईपीएस प्रशिक्षण के दौरान ही उन्होंने यूपीएससी का तीसरा प्रयास दिया और 669वीं रैंक के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए। श्री कुणाल दुदावत ने 11 दिसंबर 2017 को आईएएस सेवा जॉइन की। उनकी फील्ड ट्रेनिंग बिलासपुर जिले में सहायक कलेक्टर के रूप में हुई। इसके पश्चात वे बिलासपुर जिले के कोटा अनुविभाग में एसडीएम तथा महासमुंद जिले के सरायपाली अनुविभाग में एसडीएम के रूप में पदस्थ रहे। बाद में उनकी नियुक्ति कोरिया जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर हुई।

 इसके बाद वे बिलासपुर नगर निगम आयुक्त एवं बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के प्रबंध संचालक के रूप में पदस्थ रहे।बिलासपुर के बाद उनकी पहली कलेक्टर पदस्थापना कोंडागांव जिले में हुई, तत्पश्चात वे दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे रहे थे। वहां से स्थानांतरित होकर अब उन्होंने कोरबा जिले के कलेक्टर के रूप में कार्यभार संभाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें