फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात के कत्ल का खुलासा: 50 CCTV खंगाले, 100 से की पूछताछ; बोलेरो से कुचलने वाला मुख्य आरोपी दबोचा

Mon, 15 Jun 2026 07:35 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा पुलिस ने आखिरकार नौ दिन बाद दादू हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया है। बोलेरो से कुचलने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। जो डकैती में भी शामिल था।
विज्ञापन
दादू हत्याकांड का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानिकपुर क्षेत्र में 6-7 जून 2026 की रात हुई हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीमों ने त्वरित कार्रवाई की। बोलेरो वाहन से कुचलकर चंद्रमणि रात्रे उर्फ दादू की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


प्रार्थी शुभम सिंह बघेल ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके दोस्त दादू को अज्ञात व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से गंभीर चोट पहुंचाई। उपचार के दौरान दादू की मृत्यु हो गई। प्रकरण की गंभीरता पर भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में केस दर्ज हुआ। 

पुलिस अधीक्षक ने त्वरित खुलासे हेतु अलग-अलग विशेष टीमें गठित कीं। टीमों ने सीसीटीवी जांच, तकनीकी साक्ष्य और संदिग्धों से पूछताछ की। 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और 100 से अधिक लोगों से पूछताछ हुई। तकनीकी विश्लेषण व मुखबिर तंत्र से आरोपी की पहचान हुई। आरोपी राजेंद्र साहू उर्फ कुनाल साहू को दबोचा गया। पूछताछ में उसने साथी योगेंद्र बघेल उर्फ योगी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
विज्ञापन


आरोपी का डकैती से संबंध
विवेचना में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी उसी दिन बलगी में हुई डकैती में भी शामिल था। यह घटना बाकीमोंगरा क्षेत्र में हुई थी। उस डकैती प्रकरण में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कुनाल की गिरफ्तारी से उस मामले में भी महत्वपूर्ण कड़ी जुड़ी है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन सीजी 12 बीडी 5025 भी जब्त किया है।

पुलिस की आगे की कार्रवाई और अपील
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। फरार साथी योगेंद्र बघेल की तलाश अभी जारी है। मृतक चंद्रमणि रात्रे यातायात में पदस्थ एएसआई रामनारायण रात्रे का पुत्र था। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कोरबा पुलिस गंभीर अपराधों के त्वरित निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आमजन से अपराधों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें