फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: नाबालिगों पर सख्त हुई कोरबा पुलिस, एक दिन में 25 स्कूली छात्रों पर कार्रवाई, अभिभावकों को भी दी चेतावनी

Fri, 17 Jul 2026 04:39 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में सड़क सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस ने अब नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। जागरूकता अभियान के बावजूद नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं पर शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में सड़क सुरक्षा को लेकर कोरबा पुलिस ने अब नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। जागरूकता अभियान के बावजूद नियमों की अनदेखी करने वाले स्कूली छात्र-छात्राओं पर शुक्रवार को विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। जिले भर में जांच के दौरान 25 नाबालिग वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना लगाया गया। साथ ही उनके परिजनों को मौके पर बुलाकर भविष्य में नाबालिगों को वाहन न देने की कड़ी हिदायत दी गई।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले कोरबा पुलिस ने जिले के विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को यातायात नियमों की जानकारी दी थी। पुलिस ने बताया था कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना कानूनन अपराध है और इससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। इसके बावजूद कई जगहों पर नाबालिग छात्र दोपहिया वाहन चलाते देखे जा रहे थे। इसी को देखते हुए शुक्रवार को पुलिस ने स्कूलों के आसपास, मुख्य चौराहों और व्यस्त मार्गों पर विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान वाहन चलाते पकड़े गए 25 नाबालिग छात्र-छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहनों के कागजात जांचे और नियमानुसार चालान काटे।

कार्रवाई के दौरान पकड़े गए नाबालिगों के परिजनों को भी थाने बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि कम उम्र में वाहन देना न सिर्फ कानून का उल्लंघन है बल्कि बच्चों की जान के लिए भी खतरनाक है। अभिभावकों को चेतावनी दी गई कि दोबारा ऐसी गलती पाए जाने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और वाहन भी जब्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस संबंध में एडिशनल एसपी लखन पटले ने कहा कि पुलिस का मकसद सिर्फ चालान काटना नहीं है। मुख्य उद्देश्य बच्चों की जान बचाना और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 18 साल से कम उम्र के बच्चों को किसी भी स्थिति में दोपहिया या चारपहिया वाहन चलाने की अनुमति न दें। एडिशनल एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। स्कूल खुलने और बंद होने के समय विशेष निगरानी रखी जाएगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कड़ी कार्रवाई होगी। कोरबा पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन में जागरूकता बढ़ी है। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है ताकि सड़कें सुरक्षित बनें और कोई हादसा न हो।

korba

 

korba

 

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें