फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: बेटे ने पिता की पीटकर की थी हत्या, तीन महीने बाद पुलिस ने दबोचा

Mon, 24 Nov 2025 09:28 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के दीपका क्षेत्र में तीन माह पहले शंकर खांडे ने नशे में अपने पिता की पिटाई कर हत्या कर दी थी। घटना के बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने लगातार तलाश के बाद मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के दीपका थाना क्षेत्र के सिरकी झाबर बस्ती में तीन माह पहले पुत्र ने अपने ही पिता की पीटकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने तीन माह बाद मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय शंकर खांडे तीन माह पहले शराब के नशे में घर पहुंचा। किसी बात को लेकर उसके पिता परश खांडे से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि उसने पिता की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घर पर मौजूद आरोपी की मां और पत्नी ने इसकी जानकारी पड़ोसियों को दी। सूचना पर बस्ती के लोग एकत्रित हुए और दीपका थाना पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश जारी रखी। आरोपी पिछले तीन माह से फरार था। पुलिस को सूचना मिली कि वह अपने परिवार वालों से मिलने कोरबा आया है और पुलिस के डर से घर न जाकर दीपका खदान के आसपास घूम रहा है। मुखबिर की जानकारी पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में पता चला कि शंकर घटना के बाद हैदराबाद चला गया था, जहां वह मजदूरी कर रहा था। पत्नी बच्चों और मां से मिलने के लिए वह वापस झाबर सिरकी आया था। उसकी पत्नी और बच्चे हैं, जबकि बूढ़ी मां मजदूरी कर अपना जीवन चला रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें