फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: कोरबा में शांति भंग करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई; क्षेत्र में तनाव का माहौल

Thu, 23 Jul 2026 02:11 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र ने दो अलग-अलग मामलों में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कोरबा पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसपी के निर्देश पर कोतवाली अंतर्गत मानिकपुर पुलिस सहायता केंद्र ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। सभी पर शांति भंग और विवाद करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ BNS/BNSS की धारा 170, 126, 135(3) के तहत 'इस्तगासा' तैयार किया है।
विज्ञापन


मानिकपुर निवासी ओम प्रकाश लहरे ने 15 जुलाई को नितेश चौहान और आरिफ खान के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले की जानकारी लेने जब ओम प्रकाश पहुंचा तो आरोपी नितेश चौहान, आरिफ खान, अरुण चौहान और फैजान खान उर्फ फिज्जू ने रिपोर्ट क्यों दर्ज कराई कहकर उससे झगड़ा शुरू कर दिया। दोनों ही पक्ष के बीच जमकर मारपीट की घटना सामने आई। चाहे मलिकपुर चौकी पुलिस ने दोनों के शिकायत पर एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पीएसआई रविन्द्र निकुंज, सउनि अनिल खांडे और उ.नि. परमेश्वर राठौर ने बीच-बचाव किया, लेकिन आरोपी पुलिस से भी उलझ गए। क्षेत्र में शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने चारों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी आरोपी नितेश चौहान 21 वर्ष, निवासी जेपी कॉलोनी रामनगर,आरिफ खान 21 वर्ष, निवासी जेपी कॉलोनी रामनगर,अरुण चौहान 20 वर्ष, निवासी मुड़ापार,फैजान खान उर्फ फिज्जू 19 वर्ष, निवासी रामनगर बायपास निवासी है।

न्यू रेलवे कॉलोनी की रमुला यादव और शामीन बाई ने शिकायत की रात मोहल्ले के शैलेश खड़िया, दुर्गेश साहू और श्रवण कुमार पटेल उनके घर के सामने हल्ला कर रहे थे। मना करने पर तीनों ने महिलाओं से विवाद कर आते-जाते देख लेंगे कहकर धमकी दी। इससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी।

शिकायत के बाद मानिकपुर चौकी प्रभारी उ.नि. परमेश्वर राठौर और टीम ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपी,शैलेश खड़िया 24 वर्ष, दुर्गेश साहू 25 वर्ष ,श्रवण कुमार पटेल 20 वर्ष, सभी निवासी न्यू रेलवे कॉलोनी निवासी है।

मानिकपुर चौकी पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में गुंडागर्दी, विवाद और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आम जनता से अपील की गई है कि वे किसी भी असामाजिक गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें