फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: अवैध धान के भंडारण, परिवहन, विक्रय पर जिला प्रशासन सख्त; पाली के निरधी में 20 क्विंटल अवैध धान जब्त

Fri, 21 Nov 2025 10:09 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में शुक्रवार की सुबह विकासखंड पाली के ग्राम निरधी में कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार पाली सुजीत कुमार पाटले, राजस्व निरीक्षक, अंजली पैकरा द्वारा अवैध रूप से भंडारित 20 क्विंटल धान को मौके पर जब्त किया गया।
विज्ञापन
Korba News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरीफ वर्ष 2025-26 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुसार समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान उपार्जन कार्य तेजी से जारी है। इसी के साथ अवैध धान विक्रय और परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


इसी क्रम में कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में शुक्रवार की सुबह विकासखंड पाली के ग्राम निरधी में कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार पाली सुजीत कुमार पाटले, राजस्व निरीक्षक, अंजली पैकरा द्वारा अवैध रूप से भंडारित 20 क्विंटल धान को मौके पर जब्त किया गया।

ग्रामीण द्वारा भंडारित धान के सम्बंध में किसी भी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर उक्त धान को राजस्व विभाग ने अपने कब्जे में लेते हुए कोटवार पोड़ी की अभिरक्षा में पंचायत भवन पोड़ी में सुरक्षित रखा गया है। प्रशासन द्वारा अवैध धान के परिवहन, भंडारण  एवं विक्रय पर इसी प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें