फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: कोरबा के माना में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का पुतला दहन

Fri, 03 Jul 2026 07:46 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बुधवारी बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया।
 
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बुधवारी बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के सामने नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया।

विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने रायपुर के पास माना क्षेत्र के नकटी गांव में शासन के निर्देश पर प्रशासन द्वारा मकानों को बुलडोजर से तोड़े जाने की कड़ी निंदा की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि बरसात के मौसम में गरीबों के आशियाने उजाड़ना अमानवीय और निंदनीय है। शासन का कहना है कि वहां विधायक कॉलोनी बनाई जाएगी, लेकिन अधिकांश विधायकों ने खुद मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस कार्रवाई का विरोध किया है। विधायकों ने स्पष्ट कहा है कि गरीबों का घर तोड़कर हमें विधायक निवास नहीं चाहिए।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने इसे संवेदनहीन कार्रवाई करार दिया। उन्होंने कहा कि एक विधायक के लिए पूरा गांव उजाड़ देना मानवता को तार-तार करता है। शासन को पहले वैकल्पिक व्यवस्था करनी चाहिए थी।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने बताया कि बरसात में बेघर हुए कई परिवार खुले आसमान के नीचे मलबे पर रात गुजारने को मजबूर हैं। छोटे बच्चे और बुजुर्ग बारिश में भीग रहे हैं। पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि नकटी गांव के कई मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने थे और कुछ निर्माणाधीन थे। ग्रामीणों ने खून-पसीने की कमाई जोड़कर अपना सपना पूरा किया था। पास के स्कूल में बच्चे पढ़ने जाते थे, लेकिन एक ही झटके में सब कुछ ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


 

korba

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें