फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: कोरबा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 18 जगहों पर दबिश, सात ट्रैक्टर जब्त

Mon, 01 Jun 2026 08:09 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीमों ने रविवार को जिले के 18 स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर सात ट्रैक्टर जब्त कर लिए। विभाग ने छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने चेतावनी दी कि अवैध खनन पर लगातार अभियान चलेगा।
विज्ञापन
कोरबा में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर खनिज विभाग के दो उड़नदस्ता दलों ने बीते रविवार को 18 स्थानों पर एक साथ दबिश दी। इस दौरान रेत, गिट्टी, मिट्टी और ईंट का अवैध परिवहन कर रहे 7 वाहनों को जब्त किया गया है।

विज्ञापन


उप संचालक खनि प्रशासन के मार्गदर्शन में चलाए गए विशेष जांच अभियान के तहत सीतामढ़ी, बरमपुर, छुराकछार, झोराघाट, कूचापारा, मौहरा, औराभाठा, डुडगा, चाकागुड़ा, कनबेरी, कुदुरमाल, गीतारी, चिचोली, कटबितला, भैंसामुड़ा, भिलाईखुर्द, सुहागपुर और भैसमा क्षेत्रों में सघन निरीक्षण किया गया। उड़नदस्ता टीमों ने इन सभी जगहों पर अवैध उत्खनन और परिवहन की जांच की।

कार्रवाई के दौरान जमनीपाली, छुरीकला, औराभाटा, पहन्दा समेत अन्य क्षेत्रों में अवैध रूप से खनिज ले जा रहे 7 ट्रैक्टर पकड़े गए। सभी वाहनों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए दर्री थाना, बाल्कोनगर थाना और खनिज जांच नाका रामपुर, कटघोरा एवं उरगा में सुरक्षा अभिरक्षा में रखा गया है। जब्त वाहनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले में अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है। साथ ही प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और शासकीय राजस्व की हो रही हानि को रोकना है। विभाग ने बताया कि अवैध उत्खनन और परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विभागीय अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। रेत और गिट्टी के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए उड़नदस्ता दल अब रोजाना अलग अलग क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करेंगे।

कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा है कि जिले के प्राकृतिक संसाधनों की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध खनन से जुड़ी सूचना देने के लिए खनिज विभाग का हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से खनिज माफियाओं में हड़कंप मच गया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें