फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: दोंदरो पहुंचा हाथियों का दल, 17 किसानों की रौंदी फसल, डर के साये में रात गुजारने को मजबूर हैं ग्रामीण

Thu, 20 Nov 2025 03:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

वन विभाग की टीम हाथी के आने की सूचना मिलते ही गांव के आसपास मुनादी कराकर ग्रामीणों को हाथी के पास जाने से मना कर रही है। लगातार हाथियों के झुंड पर वन विभाग की टीम नजर रखे हुई है और रेस्क्यू कर जंगल की ओर खदेड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
दोंदरो गांव पहुंचा हाथियों का दल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा वन मंडल में 52 हाथी घूम रहे हैं। हाथियों ने 26 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। बालको के नजदीक पहुंचा हाथियों का दल बुधवार की देर शाम ग्राम दोंदरो पहुंच गया। इसकी वजह से कॉलोनी के लोग भी डरे हुए हैं। हाथियों के अजगरबहार की ओर से होकर कटघोरा जाने की संभावना है। हाथी अभी एक जगह नहीं रुक रहे हैं।

विज्ञापन


स्थानीय लोगों की माने तो हाथियों का झुंड बस्ती के पास लगातार किसानों के फसलों को बर्बाद कर रहा है। अभी धान कटाई का समय है और लोग खेत धान काटने के लिए जा रहे हैं, लेकिन हाथी के आने की सूचना पर ग्रामीण डरे सहमे हुए हैं और जाने की हिम्मत नहीं कर रहे हैं अगर धान काटने जाते हैं तो उनकी जान भी जा सकती है और नहीं जाते हैं तो हाथी फसल बर्बाद कर रहे हैं, ऐसे में वह करें तो करें? इन सब बातों को लेकर किसान चिंतित हैं और रतजगा करने को भी मजबूर हैं।

वहीं वन विभाग की टीम हाथी के आने की सूचना मिलते ही गांव के आसपास मुनादी कराकर ग्रामीणों को हाथी के पास जाने से मना कर रही है। लगातार हाथियों के झुंड पर वन विभाग की टीम नजर रखे हुई है और रेस्क्यू कर जंगल की ओर खदेड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं करतला रेंज में ही छह झुंड में हाथी घूम रहे हैं। ग्राम बेहरचुंआ में 11 हाथी सक्ती रेंज से पहुंचे हैं। ग्राम केराकछार में तीन हाथी हैं। दूसरे झुंड में छह हाथी घूम रहे हैं। नोनबिर्रा में 17 हाथी अभी भी आसपास फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ग्राम नवापारा और कोटमेर में एक-एक दंतैल हाथी झुंड से अलग होकर घूम रहे हैं। कोरबा रेंज के ग्राम गेंराव में भी एक दंतैल हाथी घूम रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें