फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: जहरीला पुटू खाने से एक परिवार के 6 लोगों की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में किया भर्ती

Thu, 13 Jul 2023 09:27 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

पुटू खाने के बाद स्कूल में आदर्श को उल्टी दस्त होने लगी। देखते ही देखते पूरे परिवार को उल्टी दस्त होना शुरू हो गया। जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
फूड पॉइजनिंग के बाद परिवार अस्पताल में भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा के भिलाई बाजार- कटघोरा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पखनापारा (गंगदेई) निवासी महेश दास पानिका अपने परिवार के साथ रहते हैं। महेश राम का 12 वर्षीय बेटा आदर्श अपनी बाड़ी के पैरे के पास निकला पुटू घर ले लाया और उसे पकाकर पूरे परिवार ने खाया। महेश दास अपने काम पर और आदर्श अपने स्कूल चला गया। 

विज्ञापन


स्कूल में आदर्श को उल्टी दस्त होने लगी। देखते ही देखते पूरे परिवार को उल्टी दस्त होना शुरू हो गया। सभी को आनन-फानन में भिलाई बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। महेश दास पनिका 33 वर्ष, पत्नी सरोजनी बाई 32 वर्ष, मां मानकुंवर 55 वर्ष, भाई जितेंद्र 24 वर्ष, ऋतु 14 वर्ष, पुत्र आदर्श 12 वर्ष, आरव्या 7 वर्ष भिलाई बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।  

फूड पॉइजनिंग की जानकारी होने पर आरएमओ पुरुषोत्तम तिवारी ने इलाज शुरू कर दिया। जिसमें दोनों बच्चों की हालत ज्यादा गंभीर थी। बेहोशी की हालत में स्वास्थ्य केंद्र लाए गए। आरएमओ डॉक्टर पुरुषोत्तम तिवारी की सूज बुझ से दोनों बच्चों सहित पूरा परिवार खतरे से बाहर है। फूड पॉइजनिंग की जानकारी होने पर बीएमओ डॉक्टर रूद्रपाल सिंह कंवर भी भिलाई बाजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और सभी का हालचाल जाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें