कोरबा में रेलवे आरपीएफ पुलिस रेल यात्रियों से लगातार कार्यवाही कर रही है कोरबा में भी कार्यवाही जारी है जहा 2025 और 2026 में यात्रा के दौरान लापरवाही बरतने वाले यात्रियों के खिलाफ कार्यवाही की है।
लगातार रेलवे के द्वारा यात्रियों को सूचित किया जाता है कि बिना टिकट, बेवजह चैन पुलिंग, महिला कोच पर पुरुष का सफर न करे, दिव्यांग कोच में कोई दूसरे यात्री सफर न करें। इसके अलावा ट्रेन और स्टेशन पर गंदगी न फैल इन सब बातों को लेकर लगातार प्रचार प्रसार किया जा रहा है लेकिन उसके बावजूद भी यात्री अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं जिनके खिलाफ कोरबा रेलवे पुलिस ने कार्यवाही की है।
कोरबा रेलवे पुलिस ने चेन पुलिंग करने के मामले में ₹1000 जुर्माना और जुर्माना नहीं पटने के आवाज में जेल भेजने का प्रावधान है जहां कोरबा रेलवे पुलिस ने 2025 और 26 में 33000 रुपये जुर्माना वसूला है वही 336000 हजार रुपये महिला कोच में सफर करने वाले लोगों से जुर्माना वसूला गया। 15800 रुपए दिव्यांग कोच में सफर करने वाले लोगों से जुर्माना वसूला गया। रेलवे आरपीएफ थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस लगातार यात्रियों की सुरक्षा के लिए नजर रखी हुई है और कार्यवाही कर रही है इसे लेकर जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
korba
korba