मुख्य सड़क पर कबाड़ व्यवसायी का कब्जा
- फोटो : अमर उजाला
कोरबा में अमरैयापारा शराब दुकान के पास मुख्य मार्ग के किनारे संचालित हो रहे कबाड़ दुकान ने क्षेत्र में रहने वाले लोगों की समस्याओं को बढ़ाकर रख दिया है। सड़क किनारे संचालित हो रहे कबाड़ दुकान के कारण हादसों की आशंका हमेशा बनी रहती है। मोड़ पर ही दुकान का संचालन हो रहा है,जिससे कबाड़ दुकान का दायरा बढ़कर मुख्य मार्ग तक पहुंच गया है। सड़क पर दुकानदारी चलने से लोगों को आने जाने में समस्या हो रही है। कई बार यहां पर हादसा भी हो चुका है। लोगों की मांग पर क्षेत्रीय पार्षद राम गोपाल कुर्रे ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है साथ ही नगर निगम से भी शिकायत करने की तैयारी है।
वार्ड नम्बर 29 के पार्षद गोपाल कुर्रे ने बताया कि रामनगर, मुड़ापार, अमरैयापारा का मुख्य मार्ग है जहा भारी वाहनों के अलावा लोगों की आवाजाही काफी ज्यादा है काफी ज्यादा दबाव बना रहता है वही सड़क किनारे संचालित कबाड़ दुकान है जहाँ संचालक के द्वारा दुकांन के बाहर काफी मात्रा में कबाड़ को फैलाया गया है दुकान से लेकर सड़क तक सामान बिखरा पड़ा है ऐसे में लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ है बगल में नाला का निर्माण हो रहा है वही शराब दुकान संचालित है ऐसे में कई बार हादसे हो चुके हैं और होने की संभावना है ऐसे में संबंधित विभाग इन पर क्यों मेहरबान है यह समझ से परे है।
उसने इसकी शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से की है वही नगर निगम में भी शिकायत कार्रवाई करने की बात कही अगर उसके बावजूद भी कार्यवाही नहीं होती है तो एक उग्र आंदोलन किया जाएगा। वार्डवासी रईस कुरैशी ने बताया कि सड़क किनारे हमेशा कबाड़ व्यवसाय से जुड़े कबाड़ वाहन सड़क पर खड़े रहते हैं वही सामान पूरा सड़क पर आ गया है जिसके चलते आवाज ही करने में लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ता है।
सड़क पर बेदर्दी ढंग से वहां हमेशा कबाड़ दुकान के बाहर खड़ी रहती है वही सामान भी सड़क पर बिखरा पड़ा हुआ है इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां ना तो यातायात पुलिस कार्यवाही करने आती है और नगर निगम की टीम नजर पड़ती है।