फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba News: IPL सट्टा रैकेट का खुलासा, पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाज को रंगे हाथ पकड़ा, दूसरा फरार

Tue, 14 Apr 2026 08:16 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा पुलिस के ‘सजग कोरबा-सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत कोतवाली और साइबर थाना की टीम ने आईपीएल के नाम पर सट्टा खेलेते हुए एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में है।
विज्ञापन
कोरबा पुलिस का एक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में अपराधों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे "सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालन का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, इस मामले में एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। 12 अप्रैल को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा खेल और खिला रहे हैं। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में एक संयुक्त टीम गठित हुई। इस टीम में थाना कोतवाली और साइबर थाना के अधिकारी शामिल थे।

टीम ने बताए गए स्थान पर छापा मारा और आरोपी जशवीर राना को ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा। उसका साथी निखिल राजपूत पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। जांच में सामने आया कि आरोपी "खेलो बाजी बुक" नामक ऑनलाइन मंच के जरिए आईपीएल मैचों पर सट्टा लगा रहे थे। इस आईडी में भारी मात्रा में लेन-देन हुआ है और वर्तमान में बहत्तर हजार बीस रुपये का शेष जमा मिला है। पुलिस ने मोबाइल, दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जब्त कर लिए हैं। गिरफ्तार आरोपी जशवीर राना तैंतीस वर्ष का है और लक्ष्मणबन तालाब, कोतवाली कोरबा का निवासी है।
विज्ञापन


फरार आरोपी निखिल राजपूत भी इसी इलाके का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। यह मामला छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा छह-क और सात-एक के तहत पंजीकृत हुआ है। गिरफ्तार आरोपी जशवीर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक एम.बी. पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक अजय सोनवानी सहित कई पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका रही। कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन सट्टा, जुआ या किसी भी साइबर अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि जनता की सतर्कता ही अपराधों पर नियंत्रण में सबसे बड़ी मदद है। "सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें