फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में इंसानियत शर्मसार: नहर की सफाई में मिली मटकी...मजदूर ने तोड़ा तो निकला मासूम का शव; फिर पहुंची पुलिस

Mon, 29 Dec 2025 07:25 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के दर्री थाना क्षेत्र में एनटीपीसी नहर के साईफन से एक मटकी में बंद मासूम का शव मिला। सफाई के दौरान मामला सामने आया। पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
मासूम का मिला शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में दर्री थाना अंतर्गत एनटीपीसी नहर के तीन नंबर गेट पर साईफन में एक मासूम का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इसकी सूचना राहगीरों ने तत्काल पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर साईफन पर कचरा फंसा होने के कारण एक सफाई कर्मी वहां पहुंचा था। इसी दौरान उसकी नजर साईफन में एक मटकी पर पड़ी, जिस पर सफेद कपड़ा बंधा हुआ था। पूजा सामग्री या अस्थि होने की आशंका में जब उसने मटकी फोड़ी, तो उसमें एक मासूम का शव मिला। यह देखकर वह घबरा गया और डर के कारण मौके से भाग गया। बाद में उसने किसी को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलने पर लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि शव साईफन में फंसा हुआ है। तत्काल दर्री थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू की। मौके पर मौजूद गंगा राम ने बताया कि जानकारी मिलने पर वह घटनास्थल पहुंचा और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मासूम के शव को बाहर निकाला गया। दर्री थाना प्रभारी ने बताया कि घटनाक्रम के संबंध में बयान दर्ज किए गए हैं और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें