फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में सड़क हादसों का तांडव: 24 घंटे में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की जान गई, चार घायल

Thu, 23 Apr 2026 12:36 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

कोरबा जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार और बुधवार को 24 घंटे में हुई तीन अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन, पुलिस और सड़क सुरक्षा उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


पहली घटना मंगलवार को हुई। जानकारी के अनुसार बहरुराम रात्रे बालको नगर के अल्युमिनियम सिटी क्षेत्र के निवासी थे। वह बहरुराम अपनी पत्नी के साथ दुपहिया वाहन से जा रहे थे। कचन्दा नाला के पास पीछे से आ रहे एक भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बहरुराम की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

वहीं, दूसरी घटना कटघोरा मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह बगदेवा मोड़ के बाईपास के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने एक्टिवा सवार दो लोगों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक टाइल्स मिस्त्री का काम करता था और घायल महिला भी उसी के साथ काम करती थी। दोनों एक्टिवा पर सवार होकर बाकी मोगरा जा रहे थे, तभी बाईपास के पास पीछे से आ रहे हाइवा ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि एक्टिवा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। बाईपास के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

बुधवार को तीसरी बड़ी घटना उस वक्त सामने आई, जब कोरबा-छुरी मार्ग पर एक कार गहरे नाले में जा गिरी। हादसा उस समय हुआ जब कार चालक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रेलर से बचने की कोशिश में नियंत्रण खो बैठा और वाहन सीधे नाले में गिर गया। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मौके से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि एनएचएआई द्वारा सड़क पर कोई संकेतक बोर्ड नहीं लगाया गया है, जिससे इस मार्ग पर बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं। कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंच गई है और नाले से कार को बाहर निकालने का प्रयास जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें