फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: स्कूल-कॉलेज और मुख्य मार्ग से हटाया गया अवैध कब्जा, कई दुकानदारों को धमाया नोटिस

Sat, 29 Nov 2025 03:40 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा कटघोरा नगर के मुख्य मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन अब सख़्त रुख अपनाए हुए है। SDM तन्मय खन्ना के निर्देश पर आज नगर पालिका परिषद ने शहीद वीर नारायण चौक के पास अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की।
विज्ञापन
अवैध कब्जा हटाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा कटघोरा नगर के मुख्य मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण को लेकर प्रशासन अब सख़्त रुख अपनाए हुए है। SDM तन्मय खन्ना के निर्देश पर आज नगर पालिका परिषद ने शहीद वीर नारायण चौक के पास अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। दरअसल, नगर के सबसे व्यस्त चौराहे के पास गर्ल्स स्कूल स्थित है… लेकिन स्कूल के गेट के ठीक सामने लंबे समय से दुकानों का अवैध कब्ज़ा जमा हुआ था। इस वजह से स्कूल आने–जाने वाली छात्राओं और शिक्षिकाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्कूल प्रबंधन ने इस मुद्दे को SDM और नगर पालिका दोनों के संज्ञान में लाया… और शिकायत मिलते ही SDM तन्मय खन्ना ने तत्काल कार्यवाही के आदेश जारी किए। आज की कार्रवाई में SDM तन्मय खन्ना के साथ नगर पालिका के CMO मुद्रिका प्रसाद तिवारी भी मौके पर मौजूद रहे। नगर पालिका CMO का कहना है कि आने वाले दिनों में बस स्टैंड सहित अन्य भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी अतिक्रमण के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


CMO मुद्रिका प्रसाद तिवारी ने बताया कि कटघोरा मुख्य मार्ग में स्कूल कॉलेज और आसपास से सड़क किनारे कब्जा कर दुकान का संचालन किया जा रहा था जिसमें कपड़े के दुकान मनिहारी के अलावा सब्जी और अन्य व्यवसाय किया जा रहा था जिन्हें पहले भी समझाइए दी जा चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी जब नहीं माने तो हटाने की कार्यवाही की गई ऐसे लगभग 8 से 9 दुकान है वही स्कूल कॉलेज के आसपास जो दुकाने हैं उन्हें भी हटाया गया। कटघोरा मुख्य मार्ग पर और ऐसे के दुकाने हैं जिन्हें नोटिस दिया गया है  वह खाली कर ले नहीं तो जब्ती कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई के बाद अवैध कब से धारी में हड़कंप मच गया है और बहुत सारे दुकानदार खुद से अपना दुकानदारी समेटने लगे वहीं कुछ लोगों की जब्ती कार्रवाई की गई। बताया जा रहा की कटघोरा मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव बना हुआ है इससे पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं। वहीं कुछ दिनों पहले ही कोरबा नगर निगम के मुख्य चौक बुधवारी, घंटा घर मुख्य चौक, और सुभाष चौक के अलावा सड़क किनारे लगाए जाने वाले कंबल कपड़े और ठेला लगाने वालों को हटाने की कार्रवाई की गई थी लेकिन उसे कार्यवाही के बाद फिर से दुकान का संचालन किया जा रहा है जिससे सड़क हादसे की संभावना बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें