कोरबा में सीसी चौकी क्षेत्र अंतर्गत मानस नगर बस्ती में एक नवविवाहिता ने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी थी। जहां सूचना पर सीएसईबी चौकी पुलिस ने मार के काम कर आगे की जांच कर शुरू की। मृतका के परिजनो ने दामाद और उसके घर वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। अब इस पर कार्यवाही की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय कोरबा पहुंचे हुए थे।
बताया जा रहा है कि जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा अमोरा निवासी 25 वर्षीय यामिनी विश्वकर्मा का विवाह सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत मानस नगर निवासी अनिल विश्वकर्मा के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी हुआ था। जहां शादी के महज चार माह बाद ही यामिनी ने जान दे दी। मृतिका यामिनी विश्वकर्मा की मां और उसके परिजन इस घटना के बाद कोरबा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और उन्होंने आरोप लगाया है कि मानस नगर निवासी अनिल विश्वकर्मा और उसके ऊपर जिलों के द्वारा उसकी बेटी यामिनी को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया करते थे जिसके चलते उसने परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी।
मृतिका की मां ने बताया 17।5।23 को शादी हुआ उसके के बाद जब तीजा में घर गई तब उसने बताया कि दहेज स्वरूप ₹200000 की और मांग कर रहे हैं और उसके साथ गाली गलौज और मारा पित की घटना को अंजाम दिया जा रहा है उसका पति आए दिन उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित किया करता है। तीजा के बाद जब अपने पति को घर लेने के लिए बुलाई तब नहीं आया कोरबा वह अपने मां के घर गई तब उसके ससुर उसे लेने आए और वह मानस नगर गए उसके बाद फिर से दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे और उसने 21।9।25 को उसने फांसी लगाकर जान दे दी।
मृतिका का पति अनिल विश्वकर्मा का गैरेज का दुकान है और उसे शादी में दहेज स्वरूप सामान भी दिए गए थे। मृतका की मां श्वेता विश्वकर्मा ने बताया कि उसके दामाद का किसी और लड़की के साथ चक्कर है जो शादीशुदा है यह बात उसकी बेटी ने मायके आने पर बताया जिसका विरोध करने पर वह मारपीट करता था। यामिनी के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है दहेज लोभी पति और उसके घर वालों पर कार्यवाही की मांग की गई।