फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba Crime: चाकू और पत्थर से पत्नी और दो बच्चों पर किया हमला, खुद खाया जहर; महिला की हुई मौत

Sat, 07 Dec 2024 09:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में दिल दहला देनी वाली आई घटना सामने आई है। जहां पति ने पत्नी और दो बच्चों पर चाकू और पत्थर से हमला कर हत्या का प्रयास किया। इस घटना में पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।
विज्ञापन
Korba Crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में दिल दहला देनी वाली आई घटना सामने आई है। जहां पति ने पत्नी और दो बच्चों पर चाकू और पत्थर से हमला कर हत्या का प्रयास किया। इस घटना में पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पति ने घटना को अंजाम देने के बाद खुद जहर का सेवन कर जान देने की कोशिश की। जहां घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बस्तियों के भीड़ एकत्रित हो गई। जहां आसपास लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन


दर्री थाना अंतर्गत मोहन टाकीज के पास मनोज साहू का परिवार निवास करता है। शनिवार की रात मनोज साहू उसकी पत्नी सतरूपा, 7 साल की परिधि और 12 साल की काव्या साहू शुक्रवार की रात एक साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। शनिवार की तड़के सुबह लगभग चार बजे मनोज साहू सो रहे पत्नी और बच्चों पर चाकू और पत्थर से हमला कर हत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान कमरे के अंदर चिख पुकार मच गई और सभी घायल अवस्था में इधर-उधर भागने लगे। इस हमले में पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, दोनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर आसपास लोग मौके पर पहुंचे इस दौरान मनोज साहू ने खुद जहर का सेवन कर लिया। जहां तीनों की हालत बिगड़ने लगी जिन्हें अस्पताल के लिए रवाना किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही दर्री सीएसपी विमल कुमार पाठक टीम के साथ मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए कमरे को सील कराया। स्थानीय लोगों की माने तो मनोज साहू कर्ज से परेशान था और शेयर मार्केट में लाखों रुपये गवां चुका है। इन सब बातों से लेकर अक्सर पति-पत्नी के बीच विवाद होते रहता था और हमेशा परेशान रहा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें