फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष पर आस्था का सैलाब: कोरबा में सर्वमंगला देवी के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Thu, 01 Jan 2026 07:49 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

छत्तीसगढ़ के कोरबा में नए साल 2026 की शुरुआत धार्मिक उत्साह के साथ हुई। हसदेव नदी तट पर स्थित मां सर्वमंगला मंदिर में सुबह से ही पट खुलते ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। ठंड के बावजूद लोग वर्ष की मंगल कामना लेकर पूजा-अर्चना करने पहुंचे।
विज्ञापन
मंदिर में उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

31 दिसंबर 2025 की मध्य रात्रि तक लोग अलग-अलग स्थान पर जश्न में डूबे रहे। नए वर्ष के सूरज का दर्शन करने के साथ लोगों ने हसदेव स्थित मां सर्वमंगला का दर्शन पूजन किया। तापमान का पारा कम होने पर भी कोरबा क्षेत्र के नागरिक वर्ष 2026 के ठीक तरह से बीतने की मंगल कामना के लिए देवी के मंदिर में पहुंचे। यहां पर उनकी लंबी कतार नजर आई। लोगों ने पूजा अर्चना के साथ आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


मंदिर के प्रबंधक मयंक पांडे ने बताया कि नए वर्ष पर उत्साह ज्यादा होता है, इसलिए काफी संख्या में लोग यहां पहुंचे हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए समय पर मंदिर के पट खोल दिए गए थे। ओवर ब्रिज नीचे तक भक्तों की भीड़ देखने को मिली। जहां लोग कतारबद्ध लाइन में खड़े होकर मंदिर के अंदर दर्शन करने लगे हुए थे।

आस्था का संगम और मंदिरों में भक्तों का सैलाब
मां सर्वमंगला मंदिर के प्रबंधक मयंक पांडे ने बताया कि नए वर्ष के अवसर पर लोगों का उत्साह अधिक होता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के प्रवेश द्वार से लेकर ओवर ब्रिज तक भक्तों की लंबी कतारें देखी गईं, जिन्होंने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह आस्था स्थलों पर लोगों की भारी भीड़ इस बात को दर्शाती है कि वे वर्ष की शुरुआत शुभ मानते हैं। शहर के कोसाबाड़ी स्थित हनुमान मंदिर, एसईसीएल स्थित शिव मंदिर, हेलीपैड स्थित हनुमान मंदिर सहित अन्य छोटे-बड़े मंदिरों में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। बड़े-बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक, सभी नारियल, अगरबत्ती, लड्डू और फल लेकर ईश्वर के दर्शन के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

दीपका निवासी विनय जायसवाल ने हर वर्ष की तरह इस बार भी मंदिर पहुंचकर अच्छे दिनों की कामना की। उन्होंने बताया कि सुबह से ही मंदिरों में भीड़ थी, और वे भी कतार में लगे हुए थे। आसपास के दुकानदारों के लिए भी यह दिन खास रहा। उन्होंने बताया कि इस दिन फूल माला, नारियल और अगरबत्ती की बिक्री काफी अच्छी होती है, जिसका उन्हें बेसब्री से इंतजार रहता है। कुल मिलाकर, नव वर्ष के पहले दिन कोरबा के लोगों की आस्था और उत्साह मंदिरों में साफ तौर पर दिखाई दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें