हादसे के बाद पिकअप में लदी सब्जियां सड़क पर बिखर गईं और चावल की बोरियां भी नीचे गिर गईं। मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम और अन्य स्टाफ ने जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे कराया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकी।
मोरगा चौकी प्रभारी मंगतूराम मरकाम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शवों को मर्चुरी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि हाइवा वाहन के चालक मृतक का नाम विनोद यादव था, जो वाहन का मालिक भी था।