फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: ट्रेलर ने ट्रैक्टर और बाइक को मारी जोरदार टक्कर, घटना में दो लोग घायल

Sat, 23 Sep 2023 12:45 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

स्थानीय लोगों की माने तो इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव काफी ज्यादा है जिसके चलते कई बार हादसे हो चुके हैं। इस पर अंकुश लगना चाहिए या तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई होनी चाहिए। 
विज्ञापन
ट्रेलर ने ट्रैक्टर और बाइक को मारी जोरदार टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में दर्री थानांतर्गत जेलगांव चैक पर एक बड़ी सड़क दुर्घटना होने से टल गई। कोरबा से कटघोरा की तरफ जा रहा हाईवा वाहन सड़क किनारे खड़ी एक बाइक और ट्रैक्टर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर और बाइक क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हंगामा मच गया और राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गयी। वहीं इसकी सूचना दर्री थाना पुलिस को दी गई। जहां घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए ट्रेलर वाहन को पकड़ कर वाहन जब्त किया गया। 

 

स्थानीय लोगों की माने तो इस मार्ग पर भारी वाहनों का दबाव काफी ज्यादा है जिसके चलते कई बार हादसे हो चुके हैं। इस पर अंकुश लगना चाहिए या तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें