फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा में मर्डर से दहशत: घर में 24 साल की लड़की की निर्मम हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 16 Jan 2026 10:51 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक लड़की की अज्ञात हमलावर ने निर्मम हत्या कर दी। घटना उस वक्त हुई जब लड़की घर में अकेली थी।
विज्ञापन
घटना स्थल की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके में एक सनसनीखेज और हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक 24 साल की रानू साहू की अज्ञात हमलावर द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका रानू साहू, जो अपने पिता रामकुमार साहू की इकलौती संतान थी, घटना के समय घर में अकेली थी।

विज्ञापन


वारदात उस समय हुई जब परिवार के अन्य सदस्य बाहर गए हुए थे। शाम करीब 7 बजे जब परिजन घर लौटे तो उन्होंने रानू को लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात हमलावर ने लड़की के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की। थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग एस्कॉर्ट को बुलाया गया है। धारदार हथियार से हत्या की गई है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। लड़की की उम्र 24 साल है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतका रानू साहू के पिता रामकुमार साहू रोजी मजदूरी का काम करते हैं। शुक्रवार की सुबह पति-पत्नी दोनों काम पर गए हुए थे और वापस लौटने पर उन्हें इस घटना की जानकारी हुई। मृतिका अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें