फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG News: आठ दिन बाद भी लापता युवती का सुराग नहीं, परिवार का आरोप, 25 फीट ऊंचे डेम में दोनों ने लगाई थी छलांग

Thu, 25 Sep 2025 05:21 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा के राताखार डेम में 18 सितंबर को प्रेम प्रसंग के चलते राहुल नामदेव और शीलू त्रिपाठी ने 25 फीट ऊंचाई से छलांग लगाई, जहां युवक टापू पर फंसकर बच गया लेकिन युवती तेज बहाव में लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवक ने धमकी देकर युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया, जबकि एसडीआरएफ और नगर सेना की टीमें बिलासपुर से बुलाकर लगातार तलाश जारी रखे हुए हैं।
विज्ञापन
लापता युवती का रेक्स्यू जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राताखार डेम में 18 सितंबर की सुबह 10 बजे लगभग घटना सामने आई थी। जहां आज 8 दिन बीत गए, लेकिन युवती का अबतक पता नहीं चल सका है। 18 सितंबर को एक अज्ञात युवक तेज बहाव के बीच बने टापू पर फंस गया था। डेम पर मछली पकड़ रहे मछवारों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना 112 और कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। जहां कोतवाली थाना पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची। घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए युवक को बचाने का प्रयास करने में जुट गई। चुकी पानी का बहाव बहुत तेज था। 

विज्ञापन


इसकी सूचना नगर सेना की गोताखोर की टीम को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे घंटा रेस्क्यू के बाद टापू में फंसे युवक को किसी तरह काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर निकाला गया।

लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद नगरसेना और डीडीआरएफ की टीम ने युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राहुल नामदेव बताया और युवती को शीलू त्रिपाठी बताया।
विज्ञापन


युवक ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं लेकिन घरवालों ने शादी से इनकार कर दिया। इसी कारण दोनों ने जान देने के इरादे से डेम से छलांग लगाई थी। इस घटना को लगभग 8 दिन बीत गए हैं, लेकिन युवती का अब तक पता नहीं चल सका, जिसकी खोजबीन और युवक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।

परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवक ने आत्महत्या के लिए बेटी को प्रेरित किया है। घटना के एक दिन पहले युवक घर आया हुआ था और शादी नहीं करने पर जान से मारने की धमकी देकर गया था। घटना दिनांक को युवक ने युवती को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित किया है। जब दोनों ने एक साथ छलांग लगाई तो युवक के कपड़े उतरे हुए थे। कहीं न कहीं युवक ने युवती को आत्महत्या के लिए प्रेरित किया है।

इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि 18 सितंबर को यह घटना सामने आई थी, जहां युवती की हसदेव में डूबने की सूचना पर लगातार तलाश की जा रही है। बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम बुलाई जा रही है। वहीं नगर सेना की गोताखारों की टीम तलाश जारी है। हसदेव नदी किनारे जो भी गांव है, वहां कोटवार के माध्यम से मुनादी कर सूचना दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें