कोरबा के कृष्णानगर में रहने वाली एक 19 वर्षीय युवती लापता हो गई है। परिजनों ने पास में ही रहने वाले एक युवक पर उसको भगा ले जाने का आरोप लगाया है। 13 अक्तूबर से दोनों लापता हैं। जिनके संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। परिजनों ने बताया कि दोनों को करीब दो महीने पहले समझाया गया था कि वे मिले जुले नहीं, लेकिन वे नहीं माने। परिजनों ने मानिकपुर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।
युवती का नाम संजना चौहान है। कोरबा के कृष्णा नगर में रहने वाली संजना पिछले पांच दिनों से लापता है, लेकिन उसक कुछ पता नहीं चल पाया है। संजना की सलामती को लेकर परिजन काफी परेशान है। युवती के भाई ने पास में ही रहने वाले अजय साहू नामक युवक को उसे भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है।
युवती के भाई देवेंद्र चौहान ने बताया कि 13 अक्तूबर से दोनों लापता हैं। उसे पूरा यकीन है कि अजय ने ही उसकी बहन को भगाकर अपने साथ ले गया है क्योंकि दो महीने पहले उसने अपनी बहन से मिलने जुलने से मना किया था। दोनों की तलाश में वो रायपुर से लेकर कोरबा के कई संभावित ठिकानों में तलाश कर चुका है। लेकिन सफलता नहीं मिली है।
युवती के भाई ने बताया कि घटना दिनांक को कॉलोनी में हो रहे दुर्गा विसर्जन करने जाने के नाम से निकली हुई थी। जहां देर शाम हो जाने के बाद भी घर वापस नहीं लौटी तब इसकी खोज भी शुरू की गई रात हो जाने के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चला। जहां सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई।
वही उसकी बहन की लापता होने की सूचना के बाद जिस युवक के साथ जाने की संभावना जताई जा रही है उसके घर भी गए हुए थे जहां युवक भी घर पर नहीं है इन बातों से संभावना जताई जा रही है कि दोनों एक साथ है जहां उसकी बहन के साथ कोई अनहोनी होने की आशंका है।
संजना चौहान दो भाई और एक बहनों में सबसे छोटी और घर की लाडली है जो दसवीं के पढ़ाई कर रही है। उसके घर से चले जाने के बाद परिजन काफी परेशान है जहां आस-पास कुछ करने के बाद रिश्तेदारों से संपर्क किया गया लेकिन अब तक पता नहीं चल सका है। युवक और युवती दोनों मोबाइल लेकर नहीं गए हैं इससे ढूंढने में और भी परेशानी हो रही है। युवती के भाई ने मानिकपुर चौकी में बहन की गुमशुदगी कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुम इंसान का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।