फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: आधी रात कार में बैठा दिखा विशालकाय अजगर, एक घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, देखें पूरा वीडियो

Fri, 22 Nov 2024 01:21 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

अजगर का रेस्क्यू करने वाले जितेंद्र सारथी ने बताया उनकी नोवा नेचर टीम कोरबा जिले में अपनी सेवाएं दे रही है। साथ ही वन्य जीवों को बचाने में लोकल कम्युनिटी के साथ काम कर रही है।
विज्ञापन
कार में लिपटा अजगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले के एनटीपीसी साडा कॉलोनी में एक परिवार उस समय डर से कांप उठा, जब रात 11.30 बजे अपने घर के सामने खड़ी एसयूवी में एक भारी भरकम अजगर को चक्के के पास बैठे देखा। थोड़ी देर तक उस पर नजर रखकर यह सोचा कि अपने से निकल कर झाड़ी तरफ चला जाएगा पर उसको बाहर न आता देख घरवालों की चिंता बढ़ने लगी। तब वह खुद ही उसे भगाने का प्रयास करने लगे, लेकिन अजगर भगाने के बजाए कुंडली मार कर बैठ गया।

विज्ञापन


आखिरकार थक-हारकर घरवालों ने कॉलोनी वासियों की मदद से इसकी जानकारी जितेंद्र सारथी (स्नेक मैन) को दी। जिस पर सारथी ने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कही। तब तक उस पर नजर रखने को कहा, फिर थोड़ी देर बाद टीम साडा कॉलोनी एनटीपीसी पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया। अजगर की पकड़ और मजबूत होती गई आखिरकार कार के सामने के चक्के को जैक लगाकर बाहर निकाला गया, जिससे रेस्क्यू करने में आसानी हुई और तब जाकर अजगर की पकड़ ढीली हुई और अजगर को बाहर निकाल पाने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन

इसके बाद उसे सुरक्षित रूप से थैले में डाला गया, फिर रेस्क्यू की जानकारी कटघोरा डीएफओ निशांत को दी। उनके निर्देशानुसार अजगर को जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। जितेंद्र सारथी और उनकी टीम को घर वालों ने रात में ठंड के बावजूद उनकी मदद करने के लिए शुक्रिया कहा। जितेंद्र सारथी ने बताया उनकी नोवा नेचर टीम कोरबा जिले में अपनी सेवाएं दे रही है। साथ ही वन्य जीवों को बचाने में लोकल कम्युनिटी के साथ काम कर रही है, लोगों से अपील की है कि इसमें हर एक व्यक्ति की भूमिका जरूरी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें