फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: फरार वाहन चोर गिरफ्तार, 2 टाटा मैजिक बरामद, एक और चोरी का हुआ खुलासा,अन्य थानों में भी दर्ज है रिकॉर्ड

Wed, 15 Jul 2026 10:02 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत उरगा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
korba
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत उरगा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक और चोरी की टाटा मैजिक का खुलासा हुआ है। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। आरोपी का सीएसईबी-मानिकपुर क्षेत्र में भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला है।

विज्ञापन


उरगा थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के एक मामले में पहले करण भारद्वाज, निवासी नोनबिर्रा थाना करतला को गिरफ्तार कर चोरी गई टाटा मैजिक बरामद की जा चुकी थी। विवेचना के दौरान करण ने अपने साथी साहिल कुमार बागले का नाम बताया था। इसके बाद से साहिल फरार चल रहा था।

15 जुलाई 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उरगा पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी साहिल कुमार बागले को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी करण भारद्वाज के साथ मिलकर कई वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


पूछताछ में साहिल ने एक और बड़ी जानकारी दी। उसने बताया कि उसने कोतवाली थाना क्षेत्र से भी एक टाटा मैजिक वाहन चोरी की थी। यह मामला थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 820/2025 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत दर्ज है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उक्त चोरी की टाटा मैजिक को भी बरामद कर जब्त कर लिया है। अब इस मामले में कोतवाली पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

इसके अलावा आरोपी के कब्जे से वाहन चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस को शक है कि इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं। फिलहाल पुलिस अन्य सदस्यों की तलाश और अन्य वारदातों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी साहिल कुमार बागले का सीएसईबी-मानिकपुर थाना क्षेत्र में भी आपराधिक रिकॉर्ड है। पुलिस अब उसके पुराने प्रकरणों और अन्य जिलों में संभावित संलिप्तता की भी जांच कर रही है। कोरबा पुलिस ने कहा है कि सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत वाहन चोरी, नकबजनी, लूट और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में लिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

korba

 

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें